नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने नव वर्ष 2021 का शानदार स्वागत किया

नए वर्ष के आगमन पर आंदोलन कर रहे किसानों ने रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया और कई चर्चित रागनी कलाकारों ने अपनी जोरदार प्रस्तुति दी
इस कार्यक्रम के दौरान जिले के पुलिस अधिकारियों का पुष्प देकर सम्मान किया गया।
वही किसान आंदोलन की आवाज जन-जन तक पहुंचाने वाले मीडिया कर्मियों का भी आज पुष्प देकर सम्मान किया गया
नोएडा शहर से बड़ी तादाद में पत्रकारों का किसानों ने धरना स्थल पर आज सम्मान किया
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
आपको बता दें कि लगातार चिल्ला बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन भानु का आंदोलन चल रहा है
सरकार व किसानों की बातचीत में कोई विकल्प नहीं निकल पाया है जिसको लेकर किसान अभी भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी तादाद में किसानों ने हिस्सा लिया।